Posts

Showing posts from October, 2022

Bhai Dooj: 26 या 27 अक्टूबर कब है भैया दूज? जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि

Image
Bhai Dooj Puja: इस साल भाई दूज 26 अक्टूबर 2022 को है. इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उनकी रक्षा, लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं. जानते हैं भाई दूज का मुहूर्त और विधि, Bhai Dooj Puja 2022: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. इस साल भाई दूज 26 अक्टूबर 2022 को है. भाई दूज 5 दिन दिपोत्सव पर्व का आखिरी दिन होता है. इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उनकी रक्षा, लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं. भाई उन्हें उपहार देते हैं. इस साल भाई दूज का पर्व बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा, इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भी है. भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के बीच अटटू प्रेम और पवित्रता रिश्तों को दर्शाता है. आइए जानते हैं भाई दूज का मुहूर्त और विधि, भाई दूज 2022 मुहूर्त (Bhai Dooj 2022 Muhurat) कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि शुरू - 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02.42 कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त - 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12.45 भाई दूज पूजा मुहूर्त दोपहर 01.18 - दोपहर 03.33 (26 अक्टूबर 2022) विजय मुहूर्त- दोप...

Rishabh Pant: क्या उर्वशी ने ऋषभ पंत को फ्लाइंग किस के साथ जन्मदिन की बधाई दी, देखें वीडियो

Image
ऋषभ पंत मंगलवार को 25 साल के हो गए। जन्मदिन के मौके पर उन्हें कई लोगों ने विश किया। इनमें से दो लोगों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। एक उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला और दूसरी उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड ईशा नेगी। भारत के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मंगलवार (चार अक्तूबर) को 25 साल के हो गए। जन्मदिन के मौके पर उन्हें कई लोगों ने विश किया। इनमें से दो लोगों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। एक उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड उर्वशी रौतेला और दूसरी उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड ईशा नेगी। उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है। वहीं, ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पंत को बर्थडे विश किया। हाल के दिनों में ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला की चर्चा खूब हुई है। दोनों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक-दूसरे को लेकर कुछ न कुछ जरूर कहा है। उर्वशी ने सारे गिले-शिकवों को दूर कर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में हैप्पी बर्थडे लिखा है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पंत के लिए ही है। उर्वशी वीडियो में फ्लाइंग किस देती हुई नजर आ रही हैं। उर्वशी ने कुछ दिन पहले नाम लिए ब...